
देहरादून- बदरी- केदार, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, औली, चकराता समेत प्रदेश की सभी ऊंची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है।
उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रविवार की शाम से बर्फबारी शुरू हुई थी। जो रात भर होती रही। उत्तरकाशी बड़कोट पुरोला में बूंदाबांदी हुई है।
गंगोत्री यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल खरसाली हरकीदून घाटी में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का कहर चरम पर है।
वर्तमान समय में गंगोत्री यमुनोत्री सहित जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में भी रात से ही बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार रामलीला समिति रजिस्टर्ड ज्वालापुर में ध्वजारोहण के साथ रिहर्सल का हुआ शुभारंभ, जय श्रीराम के नारों से भक्ति मय हुआ माहौल,,,,,
उत्तराखंड में फिर हुई आपदा की आशंका, हर्षिल में पहाड़ टूटने से झील बनने का खतरा, आस पास के कई गांवों में दहशत का माहौल,,,,
उत्तराखंड में भूस्खलन का कहर जारी यमुनोत्री हाईवे 12 दिन से बंद, बदरीनाथ मार्ग भी भूस्खलन के चलते बाधित,,,