उत्तराखंड छठ पर्व से पूर्व हरिद्वार पहुंचीं साक्षी धोनी, हरकी पैड़ी पर माँ गंगा स्नान और पूजन कर लिया माँ गंगा का आशीर्वाद,,,
हरिद्वार: छठ महापर्व से पूर्व पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने अपने मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और विधिविधानपूर्वक पूजन किया।
पूजन उपरांत साक्षी धोनी ने श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों से गंगाजली और रुद्राक्ष माला प्रसाद स्वरूप प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों के बीच स्टॉल लगाकर प्रसाद भी वितरित किया।
साक्षी के साथ उनकी बेटी जिवा धोनी भी मौजूद रहीं, जिन्होंने पूरे उत्साह और सादगी के साथ श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। गंगा सभा के स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणी और सचिव उज्जवल पंडित ने उन्हें मां गंगा की सेवा और विभिन्न धार्मिक प्रकल्पों की जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी के भी आने की संभावना थी, लेकिन व्यस्तता के कारण वे शामिल नहीं हो सके। साक्षी धोनी ने गंगा सभा के पदाधिकारियों से अगली बार पति-पत्नी के संयुक्त पूजन की इच्छा व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।


More Stories
उत्तराखंड धर्मनागरी हरिद्वार के विष्णु घाट पर आधी रात को मचाया आग ने तांडव, सिलेंडर मे हुए धमाके से आसपास के लोगों में हुई दहशत,,,,
उत्तराखंड देहरादून में दून रेलवे स्टेशन पर नंदा देवी एक्सप्रेस के चार पहिये पटरी से उतरे, मोके पर मची अफरा तफरी,,,,
आज का भविष्यफल- क्या कहते हैं आपकी किस्मत की सितारे दिन बुधवार दिनांक 25/02/2026