September 27, 2026

उत्तराखंड टोल प्लाजा के पास पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज बस, बस में मची अफरा तफरी,,,,

उत्तराखंड टोल प्लाजा के पास पिलर से टकराई यात्रियों से भरी रोडवेज बस, बस में मची अफरा तफरी,,,,

देहरादून- ठंड बढ़ने के बाद से जैसे ही कोहरा छाने लगा है। हादसे भी होने लगे हैं। एक के बाद एक लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला डोईवाला लच्छीवाला टोल बैरियर के पास देहरादून से आ रही रोडवेज की बस पिलर से टकरा गई।

जिसमें जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट आई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज की बस सुबह देहरादून से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। अधिकांश सवारियां मुरादाबाद जाने के लिए बैठी थी। लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक चालक द्वारा नियंत्रण खो देने से बस सीधे पोल से टकरा गई।

जिससे अफरातफरी मच गई। टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है।

You may have missed

Share