उत्तराखंड दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विरोध तेज उक्रांद ने दिया धरना, पहाड़ी महासभा भी दुष्यंत के विरोध में 22 को करेगी प्रदर्शन,,,

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की रानीपुर इकाई ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में शिवालिक नगर तिराहे पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए इस नियुक्ति पर गंभीर सवाल खड़े किए और मामले में पूर्ण न्याय की मांग की।

राज्य आंदोलनकारी रवींद्र वशिष्ठ ने केंद्र की कार्यशैली की आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे फैसले गलत संदेश देते हैं। केंद्रीय सलाहकार सरिता पुरोहित ने जोर दिया कि यह मामला सीधे तौर पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ा है। साथ ही किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भी विरोध दर्ज कराया।
नेताओं ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। धरने में सुरेंद्र रावत, राजेश शिवालिया तथा रानीपुर इकाई अध्यक्ष विशाल धीमान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उधर, पहाड़ी महासभा ने भी दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में आगामी 22 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

More Stories
उत्तराखंड संगठन को मजबूती देने में जुटी कांग्रेस, आगामी चुनावों के लिए जिला व विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी,,,
उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को लगा कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड,,,,