उत्तराखंड देहरादून एयरपोर्ट में होंगे यह बडे सुधार, जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर एएआई हवाई अड्डों में छठा और वैश्विक स्तर पर मिला 62वां स्थान,,,

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एएआई हवाई अड्डों में छठा और वैश्विक स्तर पर 62वां स्थान प्राप्त किया है। देहरादून एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता सर्वेक्षण Q2 2025 में 4.91 की उत्कृष्ट रेटिंग प्राप्त की है, जो कि Q1 2025 की 4.81 की रेटिंग की तुलना में उल्लेखनीय सुधार है।
इस शानदार प्रदर्शन के साथ देहरादून एयरपोर्ट ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के अंतर्गत आने वाले सभी हवाई अड्डों में छठा स्थान प्राप्त किया है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका स्थान 62वां रहा है।
यह उपलब्धि एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा, स्वच्छता, कुशल प्रबंधन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा का प्रमाण है।
एयरपोर्ट सेवा गुणवत्ता (ASQ) सर्वेक्षण एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्री संतुष्टि सर्वेक्षण है, जिसे एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा संचालित किया जाता है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,