August 12, 2026

उत्तराखंड देहरादून एयरपोर्ट पार्किंग नीति में हुआ बदलाव, अब एंट्री टोकन का झंझट खत्म, यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा,,,,

उत्तराखंड देहरादून एयरपोर्ट पार्किंग नीति में हुआ बदलाव, अब एंट्री टोकन का झंझट खत्म, यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा,,,,

देहरादून: देहरादून एयरपोर्ट पर नई पार्किंग नीति लागू कर दी गई है। इससे एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी। वहीं, कमर्शियल वाहनों को भी इसमें भारी छूट दी गई है।

एयरपोर्ट में प्रवेश करने के समय जो टोकन लेने की व्यवस्था थी, उसे हटा दिया गया है। इसके साथ ही समय शुल्क को भी समाप्त किया गया है।

देहरादून एयरपोर्ट के निदेशक बीसीएच नेगी ने बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के कॉर्पोरेट मुख्यालय से संशोधित वाहन पार्किंग नीति लागू कर दी गई है। देहरादून हवाई अड्डे सहित सभी हवाई अड्डों पर इसे लागू किया जाएगा।

इस नीति का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना है। उन्होंने बताया कि पहले निर्धारित समय सीमा से अधिक रुकने वाले वाहनों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता था, अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

हवाई अड्डे पर गैर एएआई लाइसेंस प्राप्त वाणिज्यिक वाहनों के लिए लेन पिकअप पर पहले लागू 345 रुपये का अतिरिक्त समय शुल्क भी कम कर दिया गया है। इसके स्थान पर 80 रुपये शुल्क निर्धारित किया है। टोल बूथ अब निर्धारित पार्किंग क्षेत्र के बाहर स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रवेश टोकन व्यवस्था समाप्त होने से प्रवेश प्रक्रिया सरल होगी और प्रवेश द्वारों पर भीड़ में कमी आएगी। वहीं अनुशासन बनाए रखने के लिए पिकअप व ड्रापऑफ लेने में अधिक समय तक रुकने या अनधिकृत स्थान पर पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी होगी। नई नीति में प्रौद्योगिकी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है।

एनपीआर प्रणाली सहित अन्य उन्नत तकनीक होंगी लागू।
पार्किंग सुविधाओं में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकाग्निशन (एनपीआर) प्रणाली सहित अन्य उन्नत तकनीक को लागू किया जाएगा। इससे संचालन अधिक बेहतर होगा और निगरानी में भी सुधार होगा।

हवाई अड्डा शीघ्र ही सप्लाई इंस्टालेशन टेस्टिंग एवं कमीशनिंग व पूर्णतया स्वचालित वाहन पार्किंग प्रबंधन प्रणाली के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित करेगा। निविदा प्रक्रिया एक माह के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद करीब छह माह में यह व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।

नई पार्किंग नीति के अनुसार शुल्क (रुपयों में)

वाहन का प्रकार 0-30 मिनट 30-60 मिनट 60-120 मिनट
दोपहिया वाहन ₹15 ₹20 ₹30
निजी कार ₹40 ₹60 ₹80
एएआइ कंसेशनायर (वाणिज्यिक कार) ₹30 ₹40 ₹55
गैर-एएआइ कंसेशनायर (वाणिज्यिक कार) ₹80 ₹80 ₹80
टेम्पो ट्रैवलर / मिनी बस ₹120 ₹180 ₹240
कोच / बस / ट्रक ₹200 ₹300 ₹400

You may have missed

Share