October 2, 2026

उत्तराखंड देहरादून में आईटी कंपनी के दो इंजीनियरों की संदिग्ध मौत, जनरेटर रूम में मिले शव, दम घुटने की आशंका,,,

उत्तराखंड देहरादून में आईटी कंपनी के दो इंजीनियरों की संदिग्ध मौत, जनरेटर रूम में मिले शव, दम घुटने की आशंका,,,

​देहरादून। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक निजी आईटी कंपनी ‘ईशान नेट सोल प्राइवेट लिमिटेड’ में दो इंजीनियरों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों के शव कंपनी के जनरेटर रूम से बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि जनरेटर के धुएं से दम घुटने के कारण दोनों की जान गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​🔴 तकनीकी खामी ठीक करने गए थे दोनों

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, मंगलवार रात इंटरनेट धीमा चलने की तकनीकी समस्या सामने आई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए दोनों इंजीनियर निचले तल (बेसमेंट) पर मुआयना करने गए थे। उस दौरान बिजली गुल होने के कारण उन्होंने जनरेटर चालू किया और काम निपटाने के बाद वहीं सो गए।

​बुधवार सुबह जब सुरक्षा गार्ड जनरेटर रूम में पहुंचा, तो दोनों अचेत अवस्था में पड़े मिले। कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​🔴 मृतकों की पहचान

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी नरेश सिंह राठौर ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है:

  • ​रोहित सिंह (29 वर्ष): पुत्र मित्र सिंह, निवासी श्यामपुर क्षेत्र, दुधला दयालवाला, रायवाला (हरिद्वार के पास)।

  • ​लवकुश (26 वर्ष): पुत्र रामसागर, निवासी बड़ौदा, कचूपुरवा चितौरा, कुमारगंज, जिला अयोध्या (फैजाबाद), उत्तर प्रदेश।

           दोनों युवक कंपनी में बतौर इंजीनियर कार्यरत थे।

​🔴 पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसएचओ के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण जनरेटर के धुएं से दम घुटना प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन देहरादून पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मामले में फिलहाल परिजनों की ओर से कोई औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है, अग्रिम जांच जारी है।

You may have missed

Share