उत्तराखंड देहरादून में दिनदहाड़े कारोबारी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या, सोने का कंगन गायब परिवार ने जताई लूट की आशंका,,,

देहरादून: रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े एक कारोबारी की पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी और उनके हाथ से सोने का कंगन गायब मिलने के कारण परिजनों द्वारा लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पहचान और घटना का समय
मृतका की पहचान रेखा बंसल (70) के रूप में हुई है। उनके पति दिनेश बंसल की डिस्पेंसरी रोड पर किताबों की दुकान है। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी जबकि उनके पति दुकान पर थे। यह घटना करीब सवा चार बजे की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी शाम को परिजनों को मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और फोरेंसिक जांच
सूचना मिलने पर एसएसपी प्रह्लाद सिंह डोबाल समेत रायपुर और डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। महिला के चेहरे पर संघर्ष के निशान मिले हैं।
आरोपियों की तलाश और पुलिस का बयान
बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और इलाके के लोगों से जानकारी जुटाने में लगी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। एसपी देहात जया बलोनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

More Stories
उत्तराखंड में डेंगू-स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टाइफस ने दी दस्तक, अस्पताल में स्क्रब टाइफस के लक्षण वाले 12 मरीज भर्ती,,,,
उत्तराखंड में डेंगू-स्वाइन फ्लू के बाद अब स्क्रब टाइफस ने दी दस्तक, अस्पताल में स्क्रब टाइफस के लक्षण वाले 12 मरीज भर्ती,,,,
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नई दिल्ली में नेपाल के राजदूत से भेंट कर भारत की ओर से हर संभव सहायता का दिया आश्वासन,,,,