उत्तराखंड देहरादून में यह स्पीड ब्रेकर बना लोगों की जान का दुश्मन 15 मिनट में हुए 7 एक्सीडेंट,,,,,

देहरादून- राजधानी देहरादून में पिछले दिनों हुए इनोवा हादसे ने पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया था। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार युवाओं की लाशों के चीथड़े उड़ गए। लाशें दूर-दूर तक बिखरी हुई थी। इस हादसे के बाद शहर में स्पीड पर लगाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर बनाए गए, लेकिन यह स्पीड ब्रेकर ऐसे बनाए गए है, जो लोगों की जान के दुश्मन बन रहे हैं। घंटाघर के पास बनाया गया स्पीड ब्रेकर अब लोगों के लिए आफत बन गया है। घंटाघर चौराहे पर बने ब्रेकर के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। विभाग स्पीड ब्रेकर पर नहीं कराया व्हाइट पेंट जिससे आने जाने वाले को नहीं हो रहा है इस स्पीड ब्रेकर के होने का अंदाजा।
घंटाघर चौराहे पर बना स्पीड ब्रेकर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। गलत तरीके से बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर के कारण कई हादसे हो गए हैं। बीते दिन इस स्पीड ब्रेकर के कारण महज 15 मिनट के अंदर ही यहां 7 ऐक्सिडेंट हो गए थे। जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
घंटाघर चौराहे पर बने स्पीड ब्रेकर के कारण हुआ हादसों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब पीडब्लूडी सचिव डॉ- पंकज पांडेय ने इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। सचिव ने पूछा है किसके आदेश से बनाये स्पीड ब्रेकर ? इसके साथ ही पूछा गया है कि स्पीड ब्रेकर बनाते समय यातायात के मानकों का ध्यान नहीं रखा गया है।


More Stories
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड, गंगा एक्सप्रेसवे का हरिद्वार तक विस्तार, यूपी-उत्तराखंड के बीच एमओयू को मंजूरी, धार्मिक पर्यटन और व्यापार को मिलेगी रफ्तार,,,
उत्तराखंड सरकारी स्कूलों की बदहाली पर नैनीताल हाईकोर्ट सख्त, 2500 प्राथमिक विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे, 270 में पानी तक नहीं,,,