उत्तराखंड धराली में दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी कराया भर्ती,,,,,
धराली: आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को दोपहर में मौसम साफ होते ही मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लिए खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री की खेप भेजे जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है।
उधर चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी आज हेलीकोप्टर्स के माध्यम से खाद्यान्न और ईंधन की खेप के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिये बीआरओ के प्रयोग हेतु वायरक्रेट्स भी हर्षिल भेजी गई।
प्रशासन द्वारा आज धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड तक लाकर जिला अस्पताल उत्तरकाशी पहुँचाया गया।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,