उत्तराखंड धर्मनगरी कनखल में मारपीट के दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार,,,

हरिद्वार। कनखल पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मारपीट के दौरान पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप है। इस मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
शिकायतकर्ता हनुमानगढ़ी निवासी सचिन पाल ने पुलिस को दी गई प्राथमिकी में बताया कि 19 अगस्त को उनके छोटे भाई रोहित पाल को संदेशनगर स्थित परमधाम आश्रम के पास रुद्रांश, सिद्धांत और एक अन्य युवक ने रोक लिया था। आरोपियों ने पहले बाइक की चाबी निकालकर रोहित के साथ मारपीट की और फिर उसे रुद्रांश के घर ले जाकर दोबारा पीटा।
घटना के दौरान आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर रोहित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। साथ ही, आरोपियों ने खुद को ‘पिल्ला गैंग’ का सदस्य बताकर भी धमकाया था।
क्षेत्राधिकारी सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रुद्रांश प्रजापति (निवासी शेखपुरा) को गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन सोमवार दिनांक 12/10/2026
उत्तराखंड हरिद्वार में सहस्र शिवलिंगों के तेज से आलोकित है नीलेश्वर महादेव शिवलिंग, आइए जानते है नीलेश्वर मंदिर का पौराणिक इतिहास और सत्य घटनाएं,,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में सहस्र शिवलिंगों के तेज से आलोकित है नीलेश्वर महादेव शिवलिंग, आइए जानते है नीलेश्वर मंदिर का पौराणिक इतिहास और सत्य घटनाएं,,,,