उत्तराखंड निगम निदेशक मंडल की बैठक में परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्स चालकों का बढ़ाया महंगाई भत्ता, स्टाफ में खुशी की लहर,,,

देहरादून: निगम निदेशक मंडल की 22वीं बोर्ड बैठक में नियमित कार्मिकों के अनुपात में संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। उत्तराखंड परिवहन निगम ने संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी के चालकों, परिचालकों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ा दिया है। बढ़ी हुई दरें एक मई से लागू मानी जाएंगी।
परिवहन निगम के वित्त नियंत्रक आनंद सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, निगम निदेशक मंडल की 22वीं बोर्ड बैठक में नियमित कार्मिकों के अनुपात में संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालकों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। नियमित कार्मिकों के महंगाई भत्ते में 20 मई को चार प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। इसी हिसाब से विशेष श्रेणी, संविदा, आउटसोर्स चालक-परिचालकों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया गया है।
किसके महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी
पहले प्रति किमी अब
चालक मैदानी 3.21 3.30
परिचालक मैदानी 2.71 2.79
चालक पर्वतीय 3.75 3.85
परिचालक पर्वतीय 3.19 3.27
यूनियन ने जताया सचिव, एमडी का आभार
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने महंगाई भत्ता बढ़ाने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि आठ जुलाई को सचिव परिवहन की अध्यक्षता में हुई वार्ता में परिचालकों के मानदेय में आठ पैसे और चालकों के मानदेय में नौ पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी हो गई है। इससे सभी को 500 से 1200 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय में बढ़ोतरी हो जाएगी। उन्होंने सचिव परिवहन बृजेश कुमार संत, प्रबंध निदेशक रीना जोशी, वित्त नियंत्रक आनंद सिंह का आभार जताया।

More Stories
देहरादून के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर तेज़ी से बढ़ रहे विकास कार्य
उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला: अपात्र पेंशनर्स पर गिरेगी गाज, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई,,,,
ज्वालापुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 34 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और धारा 81 के अंतर्गत किए 50 लोगो के चालान,,,,