उत्तराखंड खराब मौसम के बाद भी केदारनाथ में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की हेलीकॉप्टर उड़ान पर उठ रहे है कई सवाल,,,,

देहरादून: प्रदेश में चारधाम यात्रा के दौरान लगातार हो रही हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बरसात के मौसम में हवाई सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा कर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक बार फिर वीआईपी संस्कृति को खुला समर्थन दिया है। बुधवार को मीडिया को जारी बयान में पार्टी प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि जब आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, तो बीकेटीसी अध्यक्ष को यह विशेष छूट कैसे और क्यों दी गई? यह सीधा-सीधा एक देश, दो नियम की स्थिति को दर्शाता है और सरकारी नियमों के प्रति असम्मान का उदाहरण है।

उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष की इस यात्रा को गैर-जिम्मेदाराना और नियम-विरोधी बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यूकाडा और डीजीसीए को स्पष्ट करना चाहिए कि खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति किसी आधार पर दी गई। गरिमा ने कहा कि यह प्रकरण केवल एक हेलीकॉप्टर उड़ान का नहीं, बल्कि सत्ता और पद के दुरुपयोग का प्रतीक है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उधर, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि अनुमति क्यों और किस आधार पर दी गई, कांग्रेस को यह जवाब यूकाडा या डीजीसीए से मांगना चाहिए। वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे।

More Stories
उत्तराखंड स्वस्थ देवभूमि की ओर बड़ा कदम: उत्तराखंड में गुटखा और निकोटीन उत्पादों के उत्पादन, स्टॉक व बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध। देखिए स्पेशल रिपोर्ट (वीडियो)
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,