उत्तराखंड, निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की खुदकुशी, 19 साल काटी सज़ा चाय की दुकान पर मिला शव,,,

हरिद्वार। चर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उनका शव एक चाय की दुकान में रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ महीनों से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहे थे।
सप्त ऋषि चौकी क्षेत्र की घटना
यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की सप्त ऋषि पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने की है। पुलिस को एक चाय की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान ग्राम मंगरुखाल, भिकियासैंण, अल्मोड़ा निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में हुई है।
मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं, पारिवारिक कलह की आशंका
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को दुकान से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या के पीछे पारिवारिक क्लेश की आशंका जताई जा रही है, फिर भी मौत की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेंद्र कोली निठारी कांड में आरोपी रहे थे और पुलिस हर एंगल से मामले की गहन जांच कर रही है।
19 साल जेल में रहने के बाद 2025 में हुए थे बरी
गौरतलब है कि वर्ष 2006 में चर्चित निठारी हत्या एवं दुष्कर्म कांड सामने आया था। इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरेंद्र कोली को फांसी की सजा सुनाई थी, जिसे साल 2015 में न्यायालय ने राहत देते हुए उम्रकैद में बदल दिया था। वह कुल करीब 19 साल तक जेल में बंद रहे थे, और वर्ष 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित निठारी कांड के इस दोषी को बरी कर दिया था।

More Stories
हरिद्वार में उत्साह के साथ मनाया गया वैश्य बंधु समाज महिला विंग का नौवां स्थापना दिवस, कुकिंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन,,,
नैनीताल के युवा उद्यमी की अनूठी पहल, मुक्तेश्वर में स्थापित आधुनिक ग्रेडिंग-सॉर्टिंग मशीन से सेब बागवानी को मिल रही नई दिशा,,,,
उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी, अभ्यर्थी ऐसे करे आवेदन,,,,,