उत्तराखंड, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद विनय नरवाल की अस्थियां आज हर की पैड़ी पर गंगा जी में हुई विसर्जित,,,
देहरादून: पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी विनय नरवाल की अस्थियां आज हर की पैड़ी पर विधिवत पूजा-पाठ के साथ गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान शहीद के पिता राजेश नरवाल व मामा समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और भाजपा कार्यकर्ता भी घाट पर पहुंचे।
अस्थि विसर्जन के बाद शहीद के पिता राजेश नरवाल ने मीडिया से कहा मेरा बेटा तो देश पर शाहिद हो गया, लेकिन दुआ है कि भविष्य में किसी और के घर ऐसा हादसा न हो। इस दौरान हर की पौड़ी पर मौजूद सभी श्रदालुओं की आंखे नम थी।


More Stories
उत्तराखंड देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व कर राज्य के विकास और राष्ट्रभक्ति पर दिया जोर,,,
उत्तराखंड में SIR फॉर्म की सूचना के अंग्रेजी में आ रहे SMS से ग्रामीण वोटर भ्रमित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की जानकारी हिंदी में भेजने की गुहार,,,,
उत्तराखंड ऋषभ पंत के रुड़की स्थित घर और स्कूल को लेकर चर्चाएं तेज, तहसील प्रशासन ने दी सफाई,,,,