उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि,,,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को घंटाघर, देहरादून स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। नक्शेदेखें
मुख्यमंत्री ने कहा सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निर्णायक भूमिका निभाकर एक सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा देश के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल के कार्यों का प्रत्येक भारतवासी सदैव याद रखेगा
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


More Stories
उत्तराखंड “मौसम अपडेट” प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के बाद अब 3 से 6 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन शनिवार दिनांक 31/10/2026
उत्तराखंड में रोडवेज कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, थमे बसों के पहिए; दिल्ली समेत कई मार्गों पर यात्री परेशान,,,