उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण का रोमांच 21 सितंबर से, देहरादून में दिखेगा महिला और पुरुष क्रिकेटर्स का जलवा,,,

देहरादून। उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच का दौर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का तीसरा संस्करण आगामी 21 सितंबर से देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा। 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस टी-20 लीग में प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा।
टीमें और मुकाबले

क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में होने वाली इस लीग में इस बार पुरुष वर्ग में सात और महिला वर्ग में चार टीमें शिरकत कर रही हैं।
- पुरुष वर्ग: देहरादून वारियर्स, यूएसएन इंडियंस, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटंस, ऋषिकेश रिवर किंग्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल टाइगर्स के बीच कड़े मुकाबले होंगे।
- महिला वर्ग: मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेंस और देहरादून वारियर्स खिताब के लिए जोर लगाएंगी।
महिला प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण प्रेम रावत, राघवी बिष्ट, नंदिनी कश्यप और श्वेता वर्मा जैसी चार अनुभवी आइकन खिलाड़ी होंगी, जिनकी मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा।
आईपीएल नीलामी से पहले खिलाड़ियों के पास बड़ा मंच
इस बार यूपीएल को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसका आयोजन आईपीएल नीलामी चक्र से पहले हो रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों के पास अपने टी-20 कौशल और प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजी का ध्यान आकर्षित करने का शानदार मौका रहेगा। सीएयू की सचिव किरण वर्मा ने कहा कि यूपीएल प्रदेश के क्रिकेटरों की प्रतिभा सामने लाने का एक अहम मंच बन चुका है। आयोजकों और प्रबंधकों का मानना है कि यह लीग खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल और नई पहचान दिलाने में मददगार साबित होगी।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद,,,
उत्तराखंड हरिद्वार और रुड़की में राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मिले स्टॉक-रिकॉर्ड में अंतर, 5 प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा, 38.90 लाख वसूले,,,
उत्तराखंड प्रदेश में अब होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज, पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता- सतपाल महाराज