“उत्तराखंड बड़ी खबर” 500 मीटर गहरी खाई में सेना का वाहन गिरने से दो जवान हुए घायल, सेना ने किया एयरलिफ्ट,,,,

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोपेश्वर-चोपता मोटर मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दो जवान घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को गोपेश्वर-चोपता रोड पर सेना का वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में दो जवान सवार थे, जो दुर्घटना में घायल हो गए।
स्थानीय युवकों ने बचाई जान
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे स्थानीय युवक प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पवार ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अपनी निजी गाड़ी से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।
घायलों की पहचान जांबाज सिंह (29 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) और धवन सिंह (28 वर्ष), सिग्नल कंपनी जोशीमठ में तैनात के रूप में हुई है।
डॉक्टरों के अनुसार, जांबाज सिंह को सिर में हल्की चोट आई है, जबकि धवन सिंह के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें हैं और वह बेहोशी की हालत में है।
गंभीर घायल जवान को किया गया एयरलिफ्ट
धवन सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल जवान को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा।
बताया जा रहा है कि धवन सिंह अग्निवीर के रूप में सेना में सेवाएं दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस और सेना के अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है।

More Stories
उत्तराखंड अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर बरसे सीएम धामी, बोले- देवभूमि के सपूतों के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 14/10/2026
उत्तराखंड जन स्वास्थ्य पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में गुटखा और निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध,,,,