उत्तराखंड बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर दो की मौत,,,,,

देहरादून- उत्तराखंड से दुखद खबर है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। भळलेगांव बगवान के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति कई फीट दूर गिर गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक दोनों पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी।
दंपत्ति हापुड़ से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। वहीं, टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार को मिला नया कप्तान, नवनीत भुल्लर बने जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, SSP (STF), देहरादून से हुआ हरिद्वार तबादला,,,,,
उत्तराखंड नैनीताल के लालकुआं में शराब के नशे में ट्रक चालक ने बारपया कहर, कई वाहनो को लिया चपेट में, टला बड़ा हादसा,,,,,
उत्तराखंड बोलने और सुनने में असमर्थ नरेन्द्र ने दो बैलों के सहारे गुजारी ज़िंदगी, अभावों के पहाड़ तले दबे नरेंद्र की दर्दभरी कहानी,,,,,