उत्तराखंड महिला ने 40 लाख के गहने चोरी होने की कराई रिपोर्ट दर्ज, बेटा ही निकला चोरी का मास्टरमाइंड,,,,
चमोली पुलिस ने लाखों रुपये के आभूषण चोरी मामले में 48 घंटे के भीतर खुलासा किया है। गढ़वाल के डीआईजी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 31 अक्टूबर को गोपेश्वर निवासी एक महिला ने पुलिस से उनके घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि गहनों की कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये है। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
इसके लिए एक टीम का गठन किया गया। टीम में शहर में 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 2 नाबालिगों को वाहन सहित अपने संरक्षण में लिया गया। नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि जिनके घर में चोरी हुई है। उन्हीं का नाबालिग बेटा घटना का मास्टरमांइड है। इसके बाद पुलिस उसे भी देहरादून से संरक्षण में लिया।
उसने पूछताछ में बताया कि वह लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग, ट्रेडिंग और मंहगे खर्च का शौकीन है। जिसके लिए उसने काफी लोगों पैसे उधार लिए थे। कर्जे से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने ही घर में चोरी करने की योजना बनायी। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार ने बताया कि घटना में शामिल तीन नाबालिकों को पुलिस ने अपने संरक्षण में लेकर आज बाल अपराध न्यायालय में पेश कर दिया है।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,