उत्तराखंड मालरोड एंट्री को लेकर हुआ बवाल, PRD जवान ने युवक को मारा थप्पड़, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश जनता ने किया हंगामा,,,,

देहरादून: पीआरडी जवान ने स्थानीय युवक को प्रतिबंधित समय में मालरोड पर जाने से रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में तब्दील हो गई। आरोप है कि पीआरडी जवान ने स्थानीय युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
मसूरी में मालरोड बैरियर पर प्रतिबंधित समय में वाहन के प्रवेश को लेकर एक युवक और पीआरडी के जवान के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पीआरडी जवान ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद विरोध में उतरे स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। बड़ी संख्या में लोग भगतसिंह चौक भी नारेबाजी कर रहे हैं।
आरोप है कि पीआरडी जवान ने स्थानीय युवक को प्रतिबंधित समय में मालरोड पर जाने से रोका तो दोनों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में तब्दील हो गई और पीआरडी जवान ने स्थानीय युवक को थप्पड़ जड़ दिया।
इससे चौक पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों की मांग है कि पीआरडी जवान युवक से माफी मांगे तभी प्रदर्शन रोका जाएगा। मामले को शांत कराने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।

More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,