
देहरादून: टिहरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच टिहरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
भेंट के दौरान विधायक श्री किशोर उपाध्याय ने क्षेत्र की जनसमस्याओं, विकास योजनाओं तथा जनहित से जुड़े प्रस्तावों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करना है, जिससे आमजन को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई मुलाक़ात।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,