उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि,,,,
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी भी मौजूद थे।


More Stories
उत्तराखंड अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर बरसे सीएम धामी, बोले- देवभूमि के सपूतों के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 14/10/2026
उत्तराखंड जन स्वास्थ्य पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में गुटखा और निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध,,,,