उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से की टेलिफोनिक वार्ता,,,,,
देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू से बात कर उनके राज्यों में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है। उत्तराखंड सरकार आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
More Stories
उत्तराखंड ऐतिहासिक राष्ट्रपति निकेतन के 24 जून को आम जनता के लिए खुलेंगे द्वार, सभी निर्माणाधीन कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश,,,,
“उत्तराखंड में क्राइम करके भागना मुश्किल” भाजपा नेता हत्यारों की मुजफ्फरनगर-मंगलौर बार्डर पर पुलिस के साथ हुई जबरदस्त मुठभेड़, बदमाशों के हाथ पैर पर लगी गोली,,,,
उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी ने माउंट एवरेस्ट विजय करने वाले प्रदेश के युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट को किया सम्मानित,,,,,