उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऐलान, राजकीय विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए डीबीटी से मिलेगी धनराशि,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछने के साथ अपने बहुमूल्य सुझाव भी साझा किए।
ऑनलाइन शिक्षा और आर्थिक चुनौती पर संवाद
संवाद के दौरान हरिद्वार से आईं 11वीं कक्षा की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का चलन तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवारों की आर्थिक स्थिति इतनी सक्षम नहीं होती कि वे बच्चों के लिए स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने जानना चाहा कि ऐसे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा क्या व्यवस्था की जाएगी।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

छात्रा के इस व्यावहारिक प्रश्न का तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए उनके बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से धनराशि भेजी जाएगी।
तकनीकी शिक्षा और संवाद का महत्व
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं, समस्याओं और सुझावों से रूबरू होने का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है।

More Stories
उत्तराखंड में सख्त हुए निर्माण नियम, यूनिफाइड जोनिंग रेगुलेशन-2025 लागू, अब केवल सड़क की चौड़ाई के आधार पर पास नहीं होगा कॉमर्शियल नक्शा,,,
उत्तराखंड सच के लिए आखिरी दम तक संघर्ष करूंगा,’नौकरी के बदले पैसा लेना तो दूर, कभी किसी की चाय तक नहीं पी’- हरीश रावत
उत्तराखंड जनगणना 2027 के दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू, विकास योजनाओं का आधार है जनगणना- मयूर दीक्षित (जिलाधिकारी)