उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं बोले हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व,,,,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित करना हमारा दायित्व है. हिमालय हमारे लिए केवल एक पर्वत श्रृंखला नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व का आधार है. आदि काल से हिमालय हमारे ऋषियों, मुनियों, साधकों और विचारकों की तपोभूमि रही है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता के दृष्टिगत हमें इकॉलोजी एवं इकॉनॉमी में समन्वय के साथ कार्य करना होगा. भावी पीढ़ियों के लिये हिमालय की सुंदरता तथा जैव विविधता को संरक्षित रखना हम सबका दायित्व है. हिमालय हमारे जीवन से जुड़ा विषय होने के नाते इसके संरक्षण का दायित्व भी हम सबका है. हिमालय संरक्षण के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है.

More Stories
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तिथियो में हुआ फेरबदल, अब तीन अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन,,,
उत्तराखंड हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए केंद्र सरकार की बड़ी सौगात, उत्तराखंड को मिलेगा 8000 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न,,,,
उत्तराखंड मौसम अपडेट, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी, भूस्खलन से बढ़ी मुश्किलें, अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान,,,,