उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया अपना 51वां जन्मदिन, प्रदेश और देश की कई हस्तियों ने दी शुभकामनाएं,,,

देहरादून- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन बेहद सादगी, संवेदनशीलता और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया। भव्य समारोहों से दूर रहते हुए मुख्यमंत्री ने अपने दिन की शुरुआत ईश्वर आराधना और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) के साथ समय बिताकर की।
दिव्यांग और दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बांटा स्नेह
अपने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी विशेष विद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने दिव्यांग और दृष्टिबाधित बच्चों से मुलाकात की, उन्हें उपहार बांटे और उनके साथ आत्मीय पल बिताए। बच्चों के साथ संवाद के दौरान मुख्यमंत्री भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों की मुस्कान और आशीर्वाद ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से मुख्यमंत्री धामी को 51वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, “उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। वह राज्य की प्रगति और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।”
नेताओं और दिग्गजों ने दी बधाई
प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी सीएम धामी को फोन और सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भेजीं।
*मुख्यमंत्री धामी ने सभी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता की सेवा करना ही उनका एकमात्र मुख्य ध्येय हैं।*

More Stories
उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, कुंभ और विधानसभा चुनावों को लेकर इंटेलीजेंस ने तेज की तैयारियां,,,,
उत्तराखंड में मौसम का फिर बदला मिजाज, पहाड़ों में बारिश का ‘यलो अलर्ट’, मैदानों में उमसभरी गर्मी से लोग हो रहे परेशान,,,,
उत्तराखंड में फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री करने का आदेश जारी, टिकट बिक्री पर मिलेगा SGST का रिफंड,,,