उत्तराखंड में 5 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, के युवा दिखाएंगे दम, सेना ने जारी किया भर्ती का विस्तृत प्रोग्राम,,,,

देहरादून। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती वर्ष 2027 के तहत रुड़की स्थित बंगाल इंजीनियर ग्रुप एवं सेंटर (बीईजी एंड सेंटर) में 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन के अनुसार, इस रैली में केवल वही अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
5 से 12 अक्टूबर: अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती कार्यक्रम

अग्निवीर क्लर्क और एसकेटी (स्टोर कीपर टेक्निकल) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 5 से 12 अक्टूबर तक संचालित होगी:
- 5 अक्टूबर: उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ तथा उत्तर प्रदेश के बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती व सीतापुर जिले।
- 6 अक्टूबर: अयोध्या क्षेत्र के अभ्यर्थी।
- 7 अक्टूबर: मेरठ क्षेत्र के अभ्यर्थी।
- 8 व 9 अक्टूबर: आगरा क्षेत्र के अभ्यर्थी।
- 10 व 11 अक्टूबर: लखनऊ क्षेत्र के अभ्यर्थी।
- 11 व 12 अक्टूबर: वाराणसी क्षेत्र के अभ्यर्थी।
13 से 20 अक्टूबर: गढ़वाल मंडल के लिए जीडी, टेक्निकल व ट्रेड्समैन रैली

गढ़वाल मंडल के सात जनपदों (चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी) के अभ्यर्थियों के लिए तिथिवार कार्यक्रम इस प्रकार है:
- 13 अक्टूबर: उत्तरकाशी और चमोली।
- 14 अक्टूबर: चमोली।
- 15 अक्टूबर: टिहरी गढ़वाल।
- 16 व 17 अक्टूबर: पौड़ी गढ़वाल।
- 18 अक्टूबर: रुद्रप्रयाग और देहरादून।
- 19 अक्टूबर: देहरादून और हरिद्वार।
- 20 अक्टूबर: गढ़वाल के सभी सातों जिलों के अग्निवीर टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) पद के अभ्यर्थी।
प्रवेश पत्र, मूल दस्तावेज और सेना की सख्त चेतावनी

सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में अंकित निर्धारित तिथि एवं समय पर ही बीईजी सेंटर रुड़की पहुंचें। साथ ही भर्ती अधिसूचना में उल्लिखित सभी मूल दस्तावेज और आवश्यक प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से साथ लाएं।
सेना ने उम्मीदवारों को भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले दलालों, एजेंटों और बिचौलियों से पूरी तरह सावधान रहने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संपूर्ण चयन प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और केवल मेरिट के आधार पर होगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का इस प्रक्रिया पर कोई प्रभाव नहीं हो सकता, अतः अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के प्रलोभन या वित्तीय लेन-देन के झांसे में न आएं।

More Stories
उत्तराखंड में 5 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती, युवा दिखाएंगे दम, सेना ने जारी किया भर्ती का विस्तृत प्रोग्राम,,,,
उत्तराखंड पहाड़ों पर उमड़ा 35 हजार से अधिक वाहनों का सैलाब, नैनीताल पुलिस ने जारी किया नया ट्रैफिक प्लान, शाम 4 से रात 10 बजे तक लागू रहेंगे कड़े प्रतिबंध,,,
“हरिद्वार कुंभ 2027” कनखल में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर उतरे भाजपा पार्षद, कुंभ निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री और बंदरबांट का आरोप, जनता परेशान,,,,