उत्तराखंड में अब ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे उत्तराखंड आने वाले वाहन, सभी सीमाओं पर लगा दिए गए ANPR कैमरे,,,,,

देहरादून: उत्तराखंड आने वाले वाहन अब ग्रीन सेस से नहीं बच पाएंगे। सभी सीमाओं पर अंदर तक एएनपीआर कैमरे लगाए गए हैं। एक कैमरे की नजर से बचेगा तो दूसरा कैमरा ग्रीन सेस काट देगा।
राज्य की सीमा के भीतर घुसने वाला दूसरे राज्य का वाहन ग्रीन सेस कटौती से बच नहीं पाएगा। अगर एक कैमरे से बच गया तो दूसरा कैमरा अपना काम कर देगा। एक बार कटा हुआ ग्रीन सेस 24 घंटे तक वैध होगा।
परिवहन मुख्यालय प्रदेशभर में इस महीने के आखिर तक ग्रीन सेस कटौती की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चुनी गई एजेंसी से नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया का समझौता हो चुका है। अब वाहन पोर्टल से भी तालमेल बनाया जा रहा है। संयुक्त परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने बताया कि जैसे ही कोई बाहरी राज्य का वाहन उत्तराखंड की सीमा में प्रविष्ट होगा, तो उसका ग्रीन सेस कैमरे की मदद से कट जाएगा।
सभी सीमाओं पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन(एएनपीआर) कैमरे लगाए गए हैं। सनत ने बताया कि जैसे ही वाहन उस कैमरे की नजर में आएगा, उसका ग्रीन सेस फास्टैग खाते से कट जाएगा। अगर किसी कारण वाहन एक कैमरे से बच गया तो अगले कैमरे से ग्रीन सेस कट जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बार ग्रीन सेस कटने के बाद 24 घंटे तक नहीं कटेगा। 24 घंटे बाद फिर एंट्री करने की सूरत में ग्रीन सेस कटौती होगी।
इतना वसूला जाएगा ग्रीन सेस
भारी वाहन-3 एक्सल 450, भारी वाहन- 4 से 6 एक्सल 600, 7 एक्सल या इससे अधिक 700, मध्यम और भारी माल वाहन(7.5-18.5 टन) 250, हल्के माल वाहन(3-7.5 टन) 120 डिलीवरी वैन(3 टन तक) 80, भारी निर्माण उपकरण वाहन 250, बस(12 सीट से अधिक) 140, मोटर कैब, मैक्सी कैब और पैसेंजर कार 80

More Stories
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,
उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने PMGSY टेंडर अवमानना मामले में मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को किया दोषी करार, अब सेवा अभिलेख में दर्ज होगी प्रविष्टि,,,
देश में मानसून का नया दौर, 9 से 15 अगस्त के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान, विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल में किया रेड अलर्ट,,,