उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में बिजली आपूर्ति होगी मजबूत, नियामक आयोग ने दी सब स्टेशन बनाने की मंजूरी,,,,,,

देहरादून: नियामक आयोग के केदारनाथ धाम में सब स्टेशन बनाने को मंजूरी दिए के बाद धाम में बिजली की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
केदारनाथ धाम में आने वाले समय में बिजली आपूर्ति का तंत्र मजबूत हो जाएगा। यूपीसीएल को धाम क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बनाने की मंजूरी मिल गई है। यूपीसीएल ने पिछले साल केदारनाथ धाम में 24 घंटे आपूर्ति के तंत्र को मजबूत बनाने के लिए नए सब स्टेशन का एप्रूवल नियामक आयोग से मांगा था।
आयोग के अध्यक्ष एमएल प्रसाद और सदस्य विधि अनुराग शर्मा ने यूपीसीएल की याचिका पर सुनवाई करने के बाद केदारनाथ धाम क्षेत्र में 118.93 करोड़ की लागत से विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दे दी है।
इस सब स्टेशन बनने के बाद एक तो यहां आपूर्ति का तंत्र सुधर जाएगा। दूसरा अभी तक जो लंबी लाइन से आपूर्ति हो रही थी, वह समस्या भी दूर हो जाएगी। लंबी लाइन होने की वजह से कहीं भी फॉल्ट आने की सबसे ज्यादा समस्या होती थी

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,