उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा टिकट बुकिंग, तकनीकी कारणों से तारीख आगे बढ़ी तारीख,,,,

देहरादून: चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। अब केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग 15 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि पहले इसे शनिवार से शुरू किया जाना था, लेकिन तकनीकी कारणों से तारीख आगे बढ़ा दी गई।
कब से होगी बुकिंग –
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार—
15 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी
सभी टिकट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही बुक किए जाएंगे
कहां से करें बुकिंग ?
केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग IRCTC Heli Yatra Portal के जरिए की जाएगी।
श्रद्धालु इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे।
पहले चरण की यात्रा तारीखें
पहला फेज: 22 अप्रैल से 15 जून 2026 तक
इसी अवधि के लिए पहले टिकट जारी किए जाएंगे
इसके बाद दूसरे चरण में आगे की यात्रा की बुकिंग खोली जाएगी।
महत्वपूर्ण निर्देश
टिकट बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
किसी भी ऑफलाइन या एजेंट के जरिए बुकिंग मान्य नहीं होगी।
बुकिंग के दौरान सही जानकारी भरना अनिवार्य होगा।
इस बार सरकार और UCADA द्वारा पूरी व्यवस्था को डिजिटल और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आसान और भरोसेमंद यात्रा अनुभव मिल सके।

More Stories
उत्तराखंड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, ANPR कैमरों को ई-चालान सिस्टम से जोड़ा, ओवरस्पीडिंग पर कटे 1,000 से ज्यादा चालान,,,
उत्तराखंड की 4 प्रमुख पर्वतीय सड़कों को मिलेगा NH का दर्जा, केंद्र ने शुरू किया परीक्षण, अब और सुगम हो जाएगी पहाड़ की राह,,,
उत्तराखंड देवभूमि का हुनर, रेशम कोकून से बनाई केदारनाथ और नंदा-सुनंदा की जीवंत आकृतियां, ब्रिक्स सम्मेलन तक गूंजी नैनीताल की महिलाओं की गूंज,,,