उत्तराखंड में देहरादून से ऊखीमठ-चोपता के लिए रोडवेज बस सेवा का हुआ शुभारंभ, विधायक आशा नौटियाल ने दिखाई हरी झंडी,,,

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने रुद्रप्रयाग जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल ऊखीमठ-चोपता के लिए विधिवत नियमित बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है। रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने देहरादून स्थित मसूरी बस अड्डे से इस नई सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया।
यह रहेगा संचालन का समय

- देहरादून से: मसूरी बस अड्डे से यह बस प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे ऊखीमठ-चोपता के लिए रवाना होगी।
- ऊखीमठ-चोपता से: वापसी में यह सेवा ऊखीमठ-चोपता से सुबह 6:00 बजे देहरादून के लिए संचालित की जाएगी।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद देहरादून मंडल के अध्यक्ष मुकेश नैथानी ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बस का नियमित व सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ चोपता और केदारनाथ घाटी की ओर जाने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
वरिष्ठ महिलाओं की मुफ्त यात्रा का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग
उद्घाटन के दौरान विधायक आशा नौटियाल ने परिवहन निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा की पूर्व में की गई घोषणा का मुद्दा भी उठा। योजना का शासनादेश (नोटिफिकेशन) अब तक जारी न होने को लेकर विधायक को एक मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर उन्होंने संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में रोडवेज महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह, ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन, चित्रलेखा, देवेंद्र सिंह, विपिन बिजल्वाण सहित परिवहन निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
उत्तराखंड संगठन को मजबूती देने में जुटी कांग्रेस, आगामी चुनावों के लिए जिला व विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी,,,
उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को लगा कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है उत्तराखंड,,,,