उत्तराखंड में बीबीए LLB के छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई छात्र की मौत,,,
विकासनगर: युवक कॉलेज से घर वापस आया था। वह पहले अपने पिता के कमरे में गया। उसके बाद सीधा अपने कमरे चला गया। उनकी मां और बहन ने कमरे से गोली की आवाज सुनी तो वह उस ओर दौड़ पड़े।
विकासनगर के बादामावाला में पानी की टंकी के पास स्थित मकान के कमरे में शुक्रवार को अंश गुप्ता (20 वर्ष) ने पिता के लाइसेंसी पिस्तौल से अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल युवक उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का बीबीए एलएलबी का दूसरे वर्ष का छात्र था। घायल के पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने – माने अधिवक्ता हैं।
कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया परिजनों के मुताबिक अंश गुप्ता करीब तीन बजे कॉलेज से घर वापस आया था। वह पहले अपने पिता के कमरे के भीतर गया। उसके बाद बाहर आकर सीधा अपने कमरे चला गया। उसकी मां और बहन ने कमरे से गोली की आवाज सुनी तो वह उस ओर दौड़ पड़े। भीतर अंश गुप्ता खून से लतपथ पड़ा था।
उसके सिर पर गोली लगी थी। उसके पास पिता का लाइसेंसी पिस्तौल पड़ी थी। परिजन उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उसे उपचार के लिए धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक ने अपने पिता के कमरे से डिजिटल लॉकर से पिस्तौल निकाली थी। एफएसएल टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही है।


More Stories
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल टनल में भरा 3 फीट पानी, NHAI ने दी सफाई,,,
देश – दुनिया, 1100 करोड़ की मुकंदरा-चेचट टनल, पहली ही बारिश में खुली पोल, 3 फीट पानी भरने की NHAI ने थे रिजर्व पर सफाई,,,
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027, इधर भाजपा ने कसी कमर उधर 17 अगस्त को दिल्ली में होगी कांग्रेस की अहम बैठक,,,