उत्तराखंड में भाजपा ने इन राज्यों के लिए नियुक्त किये चुनाव अधिकारी, जल्द होगी नए अध्यक्ष की घोषणा,,,,,
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए तीन राज्यों महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा की गई हैं।
नियुक्त चुनाव अधिकारियों के नाम

महाराष्ट्रः किरेन रिजिजू (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री)
उत्तराखंडः श्री हर्ष मल्होत्रा (केंद्रीय राज्य मंत्री)
पश्चिम बंगालः श्री रवि शंकर प्रसाद (सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री)
इन नियुक्त अधिकारियों को संबंधित राज्यों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे राज्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों का चुनाव कराएंगे।
उत्तराखंड में हर्ष मल्होत्रा को चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नए चेहरे की घोषणा कर सकती है।


More Stories
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी में भूकंप के झटके, गहरी नींद से जागे लोग; जान-माल के नुकसान की खबर नहीं,,,
उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश में नई कार्यसमिति की घोषणा, कार्यसमिति में 121 सदस्य, 32 विशेष और 25 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल,,,