उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश स्तर पर पुतला दहन कर, कांग्रेस पर करेंगी पलटवार, कांग्रेसी राजनीति के खिलाफ भाजपा सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन: कुंदन परिहार
देहरादून: भाजपा रविवार को प्रदेश स्तर पर अनैतिक और षड्यंत्रकारी राजनीति करने वाली कांग्रेस का पुतला दहन करेगी। पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ता रविवार को सभी संगठनात्मक जिला मुख्यालयों में इस कार्यक्रम के तहत जनता के सामने विपक्ष की पोल खोलेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने आरोप लगाया कि विगत कुछ दिनों से कांग्रेस नेता और अन्य विपक्षी दल दिवंगत बेटी की मौत को लेकर घृणित राजनीति कर रहे हैं। लगातार बिना सबूतों के नए नए नाम जोड़कर, भाजपा नेताओं और देवभूमि की छवि को खराब करने एवं मृतक आत्मा को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इसी साजिश के क्रम में उनकी कोशिश, केस अपील में सजायाफ्ता दोषियों को फायदा पहुंचाने की है। इसके दृष्टिगत पार्टी नेतृत्व ने ऐसे राजनैतिक षडयंत्रों की पोल जनता के सामने खोलने का निर्णय लिया है।
जिसके क्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर रविवार को पार्टी की महिला मोर्चा इकाई द्वारा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी 19 संगठनात्मक जिलों में प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें कांग्रेस पार्टी का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर, जनता को सच्चाई से भी अवगत कराया जाएगा। कि किस तरह अपुष्ट एवं दुर्भावना से लगाए या लगवाए जा रहे आरोपों की आड़ में घृणित एवं अराजक राजनैतिक षडयंत्र का खेल खेला जा रहा है।


More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,