उत्तराखंड में मतदाताओं से संपर्क,समन्वय और संवाद स्थापित करें BLO -मुख्य निर्वाचन अधिकारी
देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की तैयारियों, जनपद और ईआरओ स्तर पर प्रत्येक मतदाता तक पहुंच और बूथ अवेयरनेस गु्रप (BAG ) के सम्बंध में विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि बूथ लेवल ऑफिसर ”बीएलओ आउटरीच अभियान” के तहत अपने क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क,समन्वय और संवाद स्थापित करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बीएलओ की नियमित भ्रमण की मॉनिटरिंग की जाए और नियमित रिर्पोट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं द्वारा वोटर हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मतदाता सूची की जानकारी ली जा रही है उनका हर हाल में समाधान किया जाए। जनपद एवं ईआरओ ऑफिस में हेल्पडेस्क प्रभावी रुप से स्थापित की जाए और इसके लिए प्रभारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ अवेयरनेस गु्रप (बैग) के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता स्थलों पर बैग का गठन तत्काल पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे,उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से शामिल रहे।


More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,