उत्तराखंड में मानसून आने से पहले गर्मी अपने चरम पर, चटक धूप और गर्मी करेगी बुरा हाल,,,,,

देहरादून: 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी।
उत्तराखंड में इस बार छह दिन पहले मानसून आने की संभावना है, लेकिन इससे पहले गर्मी अपने तेवर भी दिखाएगी। भले ही मई के बाद जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई हो, लेकिन 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान करेगी। खासकर मैदानी इलाकों में, हालांकि पर्वतीय इलाकों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास होगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जून तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल 11 जून को उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले चटक धूप खिलने से गर्मी परेशान करेगी।
शनिवार के तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 36.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी के साथ 21.7 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का रहा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान भले सामान्य के आसपास रहा, लेकिन दिन की चटक धूप से गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इस बार उत्तराखंड में 11 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। इससे पहले गर्मी अपने तेवर दिखाएगी और तापमान में इजाफा होने के आसार हैं।

More Stories
हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रानीपुर मोड़ स्थित ‘फाइव स्टार’ प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग का छापा, 30 लाख की टैक्स विसंगति उजागर,,,
उत्तराखंड हरिद्वार में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का कांग्रेस विधायक पर तीखा हमला, बोले- “विकास से विधायक का कोई सरोकार नहीं, केवल बोर्ड बदलकर ले रहे झूठा श्रेय”
उत्तराखंड हरिद्वार भ्रामक जानकारी और तय समय में सूचना न देने पर HRDA के लोक सूचना अधिकारी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना,,,