उत्तराखंड में साहित्यकारों को ‘साहित्य भूषण’ पुरस्कार देगी उत्तराखंड सरकार,साहित्य भूषण पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे रुपए 5 लाख,,,,,,,

देहरादून- उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी। पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
हिंदी दिवस पर उत्तराखंड राज भाषा संस्थान द्वारा आईआरडीटीए सभागार में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड की लोक कथाएं का विमोचन किया। उन्होंने कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

More Stories
उत्तराखंड देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को होगा मतदान संबंधित क्षेत्रों में हुई आदर्श आचार संहिता लागू ,,,
उत्तराखंड देहरादून में बारिश से टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में सामान्य से 3592% अधिक बारिश, दिन का पारा 9 डिग्री लुढ़का, सितंबर में ही लौटी ठिठुरन,,,,
उत्तराखंड, ‘मतदाता सूची से नाम हटाना क्या मुद्दा नहीं?’ धामी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने किया तीखा पलटवार,,,,