उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए SOP बनाने के लिए हुआ समिति का गठन, कमेटी 15 अगस्त तक सौंपेगी अपनी रिपोर्ट,,,,,

देहरादून: प्रदेश में हेलिकॉप्टर संचालन के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए गृह सचिव शैलेष बगोली की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। यह समिति 15 अगस्त तक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने अपनी सिफारिशें शासन को सौंपेगी।
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के आदेश पर गठित इस समिति में 10 सदस्य होंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका समिति की सदस्य सचिव होंगी। इसके सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, सचिव आपदा प्रबंधन, महानिदेशक डीजीसीए, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, मौसम विभाग से नामित अधिकारी, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, केंद्र सरकार के हवाई क्षेत्र यातायात प्रबंधन के अधिशासी निदेशक, डीजीसीए व यूकाडा की ओर से नामित एक-एक हेली सेवा ऑपरेटर व पायलट सदस्य होंगे।
समिति हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने के साथ भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण में मानव संसाधन, उपकरण, प्रशासनिक सुधार के लिए सुझाव, पूर्व में तैयार की गई एसओपी में संशोधन, मौसम संबंधी जानकारी के लिए संचार व्यवस्था को मजबूत बनाने व प्रदेश में हवाई यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुझाव सरकार को देगी।

More Stories
उत्तराखंड में दिखा बीटेक छात्र का अनोखा कारनामा, कांवड़ के लिए तैयार की स्पेशल ‘तेजस बाइक कांवड़’, लागत और खासियतें जानकर आप रह जाएंगे दंग,,,
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ मेले का चरम, 24 घंटे में 75 लाख से अधिक शिवभक्त रवाना, अभी तक कावड़ियों का कुल आंकड़ा लगभग 4 करोड़ के आसपास,,,
उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरकी पैड़ी से जल भरकर की कांवड़ यात्रा की शुरुआत,श्रीमहंत रविंद्रपुरी और श्रीमहंत हरि गिरी सहित अनेक श्रद्धालु रहे उपस्थित,,,,