“उत्तराखंड मौसम अपडेट” प्रदेश में जमकर होगी बरसात, इस बार तसल्ली से बरसेगा मानसून,,,,

देहरादून- मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बादल फिर जमकर बरसेंगे। मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि चमोली, पौड़ी व बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा अन्य पांच जिलों देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ एक से दो दौर तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 13 सितंबर को एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने का अनुमान है।
ऐसे में एक बार फिर से पहाड़ी जिलों में भाबरी बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है। ऐसे में पहाड़ी जिलों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो सकसता है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा एक बार फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग लगातार मौसम की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।

More Stories
उत्तराखंड केदारनाथ से मसूरी तक 8 रोपवे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से ही काम, सुरक्षा सुविधा सहित तय समय मे काम पूरा करने के धामी ने दिए सख्त निर्देश,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों सहित सैकड़ों लापता,,,
नेपाल में कुदरत ने बरपाया कहर, भोटे कोशी नदी की बाढ़ से हुई भारी तबाही, 105 भारतीय पर्यटकों समेत सैकड़ों लापता,,,