उत्तराखंड, यहाँ दीवार तोड़कर घर में घुसे वाहन की चपेट में आने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, किशोर घायल,,,,,

देहरादून: तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।
सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन ने डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और वेदांश (16) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जीप चालक स्थानीय भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार देर शाम को एक तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची और किशोर वाहन की चपेट में आ गए।
दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोर को भी कुछ चोटें आईं। परिजन घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतका के पिता इंजीनियर हैं और वह अपने पिता की इकलौती संतान है।
जानकारी के मुताबिक वाहन का एक्सल टूटने से हादसा होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। पुलिस दुर्घटना का कारण वाहन के आगे जानवर का आना बता रही है। वाहन लक्खनवाला निवासी युवक चला रहा था। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
‘दुष्यंत गौतम दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना उत्तराखंड के स्वाभिमान पर चोट, राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में एकजुट हुई कांग्रेस ‘उत्तराखंड बंद’ का किया ऐलान,,,
उत्तराखंड अंकिता भंडारी प्रकरण पर गरमाई सियासत, राज्यपाल नियुक्ति और माता-पिता को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, भाजपा ने साधा निशाना,,,,
उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के विरोध में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद किया रिहा, दुखी माता पिता ने केंद्र को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,,,