August 6, 2026

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, आईएफएस अधिकारियों के बंपर तबादले, जानिए किसको मिली कौन सी जगह और जिम्मेदारी,,,

उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल, आईएफएस अधिकारियों के बंपर तबादले, जानिए किसको मिली कौन सी जगह और जिम्मेदारी,,,

देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में बहुप्रतीक्षित भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों की तबादला सूची आखिरकार जारी कर दी गई है। सिविल सर्विस बोर्ड की बैठक और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद इस सूची पर मुहर लगी है। इस बड़े फेरबदल में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर तक के कई महत्वपूर्ण अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

🔴 प्रमुख अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां

  • कपिल लाल (प्रमुख वन संरक्षक, हॉफ): इनसे कैंपा (CAMPA) की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।
  • नीना ग्रेवाल (प्रधान मुख्य वन संरक्षक – PCCF): इन्हें प्रमुख वन संरक्षक (वन्य जीव) के साथ-साथ प्रबंध निदेशक (वन विकास निगम) की अतिरिक्त जिम्मेदारी पर यथावत रखा गया है।
  • बीके गांगटे (APCCF): इन्हें कैंपा की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके साथ ही वे वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण का कार्य भी संभालेंगे।
  • सुरेंद्र मेहरा: इन्हें नियोजन के साथ-साथ सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  • पराग मधुकर (CCF): इनसे वन पंचायत की जिम्मेदारी हटा ली गई है।
  • सुशांत कुमार पटनायक: इन्हें वन पंचायत का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • चंद्रशेखर सनवाल (CF): इन्हें वन संरक्षक नोडल कार्यालय की जिम्मेदारी मिली है।
  • नीतू लक्ष्मी: इन्हें यमुना वृत्त के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर सचिव, वन विभाग के पद पर तैनात किया गया है।
  • कल्याणी: इन्हें दोबारा यमुना वृत्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

🔴 डीएफओ (DFO) स्तर पर हुए फेरबदल

​क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक कसावट लाते हुए कई प्रभागीय विक्ष अधिकारियों (DFO) के भी तबादले किए गए हैं:

अधिकारी का नाम

नई तैनाती / जिम्मेदारी

अमित कंवर

चकराता प्रभाग (मसूरी से स्थानांतरित)

वैभव कुमार सिंह

देहरादून प्रभाग

नीरज कुमार

वन विकास निगम (देहरादून से स्थानांतरित)

हिमांशु बागड़ी

टिहरी प्रभाग

दीपक सिंह

तराई पूर्वी प्रभाग

आशुतोष सिंह

टोंस फॉरेस्ट डिवीजन

पुनीत तोमर

तराई पश्चिमी डिवीजन

जीवन मोहन

उत्तरकाशी प्रभाग

अभिमन्यु

अल्मोड़ा प्रभाग

आदित्य रत्न

पिथौरागढ़ प्रभाग

रजत सुमन

केदारनाथ फॉरेस्ट डिवीजन

प्रणाली रमेश

बदरीनाथ फॉरेस्ट डिवीजन

प्रकाश चंद्र आर्य

बागेश्वर प्रभाग

देवी प्रसाद बलूनी

मसूरी प्रभाग

विनीत कुमार

रुद्रप्रयाग प्रभाग

गौरव वर्मा

लैंसडाउन प्रभाग

यश ढोबले

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क

प्रदेश में वन मुख्यालय से लेकर फील्ड स्तर पर हुए इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य विभागीय कार्यों में तेजी लाना और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाना है।

You may have missed

Share