उत्तराखंड विधायक किशोर उपाध्याय ने किया धामी सरकार से आग्रह, सरकार खरीदे राजपरिवार की पैतृक संपत्ति,,,,
देहरादून: राजधानी दिल्ली में टिहरी हाउस *टिहरीयत* की आन-बान-शान है। मुझे मीडिया से ज्ञात हुआ कि यह सम्पति विक्रय हेतु उपलब्ध है तो मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से अनुरोध किया कि राज्य सरकार का बजट एक लाख ग्यारह हज़ार करोड़ से अधिक है। इस सम्पत्ति को क्रय करने का पहला अधिकार उत्तराखंड का है।
विधायक श्री शांतिलाल शाह जी, श्री सहदेव पुंडीर जी और अन्य कई सम्मानित विधायक साथियों की भी यही राय थी।इससे कम से कम टिहरी का नाम दिल्ली में बचा रहेगा। इसी भावना के आलोक में पत्र लिखा और महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी से भी अनुरोध किया है।


More Stories
उत्तराखंड अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर बरसे सीएम धामी, बोले- देवभूमि के सपूतों के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं,,,,
आज का भविष्यफल – क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे दिन बुधवार दिनांक 14/10/2026
उत्तराखंड जन स्वास्थ्य पर धामी सरकार का बड़ा फैसला, पूरे प्रदेश में गुटखा और निकोटीन युक्त उत्पादों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध,,,,