September 9, 2026

उत्तराखंड सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम, हल्द्वानी में मिनी कंट्रोल रूम के जरिए अब मंडल स्तर पर होगी हर वाहन की निगरानी,,,,

उत्तराखंड सड़क सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम, हल्द्वानी में मिनी कंट्रोल रूम के जरिए अब मंडल स्तर पर होगी हर वाहन की निगरानी,,,,

देहरादून: प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और वाहनों की निगरानी व्यवस्था को अधिक प्रभावी करने की दिशा में परिवहन विभाग बड़ा कदम उठाने जा रहा है। व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) को सभी वाहनों में अनिवार्य किए जाने के बाद अब इसकी निगरानी के लिए मंडल स्तर पर मिनी कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

गढ़वाल मंडल में देहरादून में पहले से ही एक केंद्र है अब एक मिनी कंट्रोल रूम हल्द्वानी में भी बनाया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इसे अन्य जिलों में भी स्थापित किया जाएगा।

अभी तक वीएलटीडी से जुड़े सभी वाहनों की निगरानी देहरादून स्थित परिवहन मुख्यालय के कंट्रोल एंड कमांड सिस्टम से की जा रही है। इसे अभी और अपडेट किया जा रहा है। अब इसमें सेंट्रल इलेक्ट्रानिक लिमिटेड (सीईएल) डिजिटल मैंपिंग के साथ ही इंटीग्रेशन का कार्य कर रहा है।

अब वाहनों की बढ़ती संख्या और निगरानी के दायरे के विस्तार को देखते हुए विभाग ने इस व्यवस्था को विकेंद्रीकृत करने का निर्णय लिया है। इससे निगरानी कार्य में तेजी आएगी और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। प्रदेश में वर्ष 2019 के बाद सभी वाहनों में वीएलटीडी लगा हुआ है।

इससे पहले के वाहनों में भी इसे अनिवार्य किया गया है। वीएलटीडी के लगने से वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग की जा रही है। इससे वाहनों की ओवरस्पीडिंग, निर्धारित रूट से विचलन और संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सकती है। विशेष रूप से स्कूल बसों, वाणिज्यिक वाहनों और सार्वजनिक परिवहन साधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में यह व्यवस्था बेहद कारगर है।

अपर आयुक्त परिवहन एसके सिंह का कहना है कि अभी मुख्यालय से ही सभी वाहनों पर नजर रखी जा रही है। अब इस के विकेंद्रीकरण की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हल्द्वानी, में भी मिनी कंट्रोल रूम बनाए जाएगा।

यह कार्य देहरादून में कार्य समाप्त होते ही शुरू कर दिया जाएगा। इनके बनने से प्रदेश में वाहन निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बन सकेगी।

Share