उत्तराखंड सिमली-ग्वालदम हाईवे गौचर-कमेड़ा पर मलबे में फंसी बस, हाईवे के दोनों और लगा लम्बा जाम,,,,

देहरादून: सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे गौचर-कमेड़ा में मलबे में एक बस फंस गई। यहां कई सड़कों पर भारी मलबा आने से गांवों का संपर्क टूट गया है।
सिमली-ग्वालदम नेशनल हाईवे गौचर-कमेड़ा में मलबे में एक बस फंसने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बस को निकलाने की कोशिश की जा रही है। पहाड़ी से बोल्डर आने के कारण हाईवे बंद हो गया है। बीआरओ द्वारा बोल्डरों को हटाने का प्रयास जारी है।
वहीं कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर भारी मलबा आने से यह मार्ग कई स्थानों पर बंद है। कनखुल तल्ला के पास शनिवार सुबह फिर से मलबा गिरा। पिछले 24 घंटे से मार्ग पूरी तरह बंद है, जिससे कपीरी पट्टी के दर्जनों गांवों का मुख्य बाजार से संपर्क कट गया है।
देश में अभी केवल पांच दिन ही नहीं आगामी 15 दिन तक मानसून की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग भी अब मानसून का मिजाज नरम पड़ने का इंतजार कर रहा है। राज्य में इस बार लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। बारिश का आंकड़ा हर साल मानसून सीजन से आगे बढ़ चुका है।
मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर का कहना है कि अभी पांच दिन तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर तक अभी मानसून जारी रहेगा। हां 15 सितंबर आते-आते थोड़ा हल्का हो सकता है। सितंबर के आखिरी सप्ताह तक मानसून की विदाई हो सकती है।

More Stories
उत्तराखंड विकास कार्यों को रफ्तार देने में जुटे सीएम धामी, 1 नवंबर तक अधूरे प्रोजेक्ट्स पूरे करने की सख्त डेडलाइन, सीएम हेल्पलाइन 1905 को प्रभावी बनाने के निर्देश,,,
उत्तराखंड सर्दियों की दस्तक पर देहरादून जू में वन्यजीवों के डाइट चार्ट में किया बदलाव और हीटर और हीटिंग बल्ब से मिलेगी जानवरों को गर्माहट,,,
उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 और 16 अक्टूबर को बारिश व बर्फबारी का अलर्ट, इस बारिश से पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड,,,