उत्तराखंड सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड खोज अभियान जारी, मलबे में मिले 3 और शव, अब तक 4 मौत की पुष्टि,,,,,

सोनप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग में सोनप्रयाग में कल रात को भारी लैंडस्लाइड हुआ था। जिसकी चपेट में कई तीर्थ यात्री आ गए थे। एक शव रात को ही निकाल लिया गया था। जबकि, आज सुबह फिर शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान तीन और शव मिले हैं। इस तरह हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। इस हादसे में दो तीर्थ यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
सोमवार की देर शाम केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए थे। SDRF और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू किया। इस दौरान दौरान एक शव बरामद किया गया था, जिसकी शिनाख्त गोपाल (50) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
देर रात को ही इस बात की आशंका जाहिर की गई थी कि कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में आज सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन और शव बरामद किए गए हैं। इस तरह इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। सर्च अभियान अब भी जारी है।

 
                                               
                                               
                                               
                                               
                                               
                 
                   
                   
                   
                  
More Stories
उत्तराखंड राष्ट्रीय एकता दिवस पर हरिद्वार पुलिस का देशभक्ति से ओतप्रोत प्रदर्शन, SSP प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में गूंजा एकता का संदेश,,,,,
उत्तराखंड नगर निगम हरिद्वार ने चलाया संयुक्त अभियान, आवारा गौवंश और बंदरों से शहर होगा मुक्त,,,,,
उत्तराखंड मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्ष को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरू पर जोरो पर,,,