उत्तराखंड सोनप्रयाग में लैंडस्लाइड खोज अभियान जारी, मलबे में मिले 3 और शव, अब तक 4 मौत की पुष्टि,,,,,
सोनप्रयाग: केदारनाथ यात्रा मार्ग में सोनप्रयाग में कल रात को भारी लैंडस्लाइड हुआ था। जिसकी चपेट में कई तीर्थ यात्री आ गए थे। एक शव रात को ही निकाल लिया गया था। जबकि, आज सुबह फिर शुरू किए गए खोज अभियान के दौरान तीन और शव मिले हैं। इस तरह हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। इस हादसे में दो तीर्थ यात्री गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
सोमवार की देर शाम केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के पास लैंडस्लाइड की चपेट में आ गए थे। SDRF और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू किया। इस दौरान दौरान एक शव बरामद किया गया था, जिसकी शिनाख्त गोपाल (50) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई।
देर रात को ही इस बात की आशंका जाहिर की गई थी कि कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। ऐसे में आज सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन और शव बरामद किए गए हैं। इस तरह इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार पहुंच गई है। सर्च अभियान अब भी जारी है।
More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 28 हजार छात्र फेल हुए क्षात्रों को पास होने के मिलेंगे तीन मौके,,,
उत्तराखंड में बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर को पटक कर तोड़ने वाले पूर्व विधायक रणजीत रावत पर हुआ मुकदमा दर्ज,,,,,,,
उत्तराखंड देहरादून में सिर दर्द बनी ट्रैफिक की समस्या, नए फ्लाईओवर का होगा निर्माण, ऋषिकेश में भी सड़क पर उतरे पुलिस कप्तान,,,,