September 9, 2026

उत्तराखंड सोमवती अमावस्या से पूर्व हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, संत के चोले में आमजन से ठगी करने वाले 21 ढोंगी बाबाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,

उत्तराखंड सोमवती अमावस्या से पूर्व हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, संत के चोले में आमजन से ठगी करने वाले 21 ढोंगी बाबाओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या स्नान पर्व से ठीक पहले हरिद्वार पुलिस ने धर्म और आस्था के नाम पर ठगी व भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र से साधु-संतों का छद्म वेश धारण कर लोगों को गुमराह करने वाले 21 ढोंगी बाबाओं को हिरासत में लिया है।

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चला व्यापक चेकिंग अभियान

​प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में व्यापक चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ छद्म वेशधारी व्यक्ति धर्म की आड़ लेकर आमजन, विशेषकर महिलाओं और युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। ये लोग घरेलू, पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं के तंत्र-मंत्र से समाधान का झूठा प्रलोभन देकर लोगों की धार्मिक भावनाओं का शोषण कर रहे थे।

आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनभावनाओं और आस्था से खिलवाड़ करने वाले ऐसे 21 संदिग्धों को दबोच लिया। कोतवाली पुलिस द्वारा इन सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि पवित्र नगरी की मर्यादा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिरासत में लिए गए आरोपियों (कालनेमि ढोंगी बाबाओं) का विवरण:

​पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं, जिनकी सूची इस प्रकार है:

नाम व पिता का नाम

निवासी/पता

आयु

1

विभीषण पुत्र भुवनेश्वर

कर्जन बाजार, बिहार

48 वर्ष

2

नारायण पुत्र विनोद कुमार

गारमपुर, जिला इटावा (उ.प्र.)

25 वर्ष

3

राम बाबू पुत्र भागीरथ

उज्जैन नलखेड़ा, जिला आगरा (उ.प्र.)

36 वर्ष

4

बच्चू सिंह पुत्र माघ सिंह

भाम बस्ती, पलवल (हरियाणा)

39 वर्ष

5

नीरज पुत्र दलवीर

ग्राम गौली, करनाल (हरियाणा)

25 वर्ष

6

सुर्जन सिंह पुत्र रेशम सिंह

करनाल (हरियाणा)

27 वर्ष

7

रोहित पुत्र स्व. ओमकार सिंह

ग्राम कसारी, जलालाबाद

32 वर्ष

8

राम जन्म यादव पुत्र रामस्वरुप

अमश, गया (बिहार)

78 वर्ष

9

जगीर सिंह पुत्र सोहन लाल

बलर दन्तौर, बीकानेर (राजस्थान)

59 वर्ष

10

अजब सिंह पुत्र रहतु

यूसुफपुर उर्फ चौतरा, झिंझाना, जिला शामली (उ.प्र.)

66 वर्ष

11

रमेश पुत्र रामबहादुर

साहगुहार, जिला रामेसाहेब

55 वर्ष

12

नन्हकून पुत्र स्व. टेगी

मुरादपुर कोटिला, जिला बदलापुर, जौनपुर (उ.प्र.)

66 वर्ष

13

रामप्रसाद पुत्र जीत सिंह

मिस्सरपुर दहिया, जिला सीतापुर

58 वर्ष

14

ज्योति रत्न पुत्र राधेश्याम

मधैलैपुर पुरवारी टोला, जिला सीतापुर

47 वर्ष

15

श्याम बाबू पुत्र औदल प्रसाद

पनवाही, जिला महोबा

45 वर्ष

16

राजराम पुत्र जागेश्वर

निहाल नगलोई, बिहार

39 वर्ष

17

फकीरे पुत्र सिकदार

दुलारपुर, हरदोई (उ.प्र.)

67 वर्ष

18

गोकल पुत्र मोहन लाल

चोरारा, निवाड़ी

49 वर्ष

19

गुरजीत पुत्र अग्रेज

सिंग्या, पंजाब

35 वर्ष

20

पप्पू पुत्र स्व. धन्नू

चोरारा, निवाड़ी

49 वर्ष

21

रामपाल पुत्र बारु सिंह प्रजापति

इंदिरा कॉलोनी, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

68 वर्ष

Share