उत्तराखंड हरिद्वार, 15 दिन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे डॉक्टर, प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने दी चेतावनी,,,

हरिद्वार। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ की ऑनलाइन बैठक में डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस संबंध में संघ की ओर से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भी भेज दिया गया है।
स्थानांतरण और नीतियों में संशोधन की मांग
प्रांतीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह तोमर ने बताया कि भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि हाल ही में हुए तबादलों से कई अस्पतालों में असंतुलन पैदा हो गया है। इसके अलावा, बीमार चिकित्सकों को पर्वतीय क्षेत्रों में भेजने और दंपती चिकित्सकों को अलग-अलग तैनात किए जाने जैसे मामलों में संशोधन को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है।
एसडीएसीपी और डीपीसी समेत अन्य प्रमुख मांगें
संघ ने ढाई साल से लंबित स्पेशल डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसशन (एसडीएसीपी) का लाभ पात्र चिकित्सकों को देने, नियमित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) आयोजित करने तथा सुगम-दुर्गम क्षेत्रों के निर्धारण की समीक्षा की मांग भी उठाई है।
जिला चिकित्सालय के स्थानांतरण का विरोध
पत्र में जिला चिकित्सालय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने का कड़ा विरोध किया गया है। संघ का कहना है कि ऐसा होने से पोस्टमार्टम, मेडिकल बोर्ड और वीआईपी ड्यूटी जैसी महत्वपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कठिनाइयां बढ़ जाएंगी।
सुरक्षा, आवास और आरक्षण से जुड़े मुद्दे
इन सभी बिंदुओं के अलावा, संघ ने सभी सरकारी अस्पतालों में पुलिस चौकी की स्थापना, चिकित्सकों के लिए आवास की सुविधा, मेडिकल कॉलेजों में पीजी सीटों पर आरक्षण तथा सेवानिवृत्त संविदा चिकित्सकों की पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती की भी पुरजोर मांग की है।

More Stories
उत्तराखंड हरिद्वार कनखल में महिला के गले से सोने की चेन झपटने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल,,,
उत्तराखंड, प्रयागराज कुंभ में हुई सुंदर और सुविधाजनक व्यवस्था से सीख लेकर करे हरिद्वार कुंभ क्षेत्र का विस्तार- महंत कमलदास
महाराष्ट्र के अमरावती में बड़ा हादसा: वेंटिलेटर फटने से लगी भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत, 36 बच्चों की बचाई गई जान,,,,