उत्तराखंड हरिद्वार और रुड़की में राज्य कर विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, मिले स्टॉक-रिकॉर्ड में अंतर, 5 प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा, 38.90 लाख वसूले,,,

हरिद्वार। जीएसटी में गड़बड़ी की आशंका पर राज्य कर विभाग की टीम ने हरिद्वार और रुड़की में पांच व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान खरीद-बिक्री के दस्तावेजों और मौके पर मौजूद स्टॉक का मिलान किया गया। शुरुआती जांच में स्टॉक में अंतर मिलने पर 38.90 लाख रुपये की देनदारी तय की गई, जिसे कारोबारियों ने मौके पर ही जमा करा दिया।
विशेष अनुसंधान शाखा, सस्पेंस दल व ऑडिट इकाई की संयुक्त टीम ने की जांच
अधिकारियों की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की शाम रानीपुर मोड़ स्थित बीकानेर, शिवालिक नगर स्थित बीकानेर और सेठी बेकर्स तथा रुड़की के मिल्क बार और बीकानेर प्रतिष्ठान पर पहुंचकर औचक जांच की। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध सामान का भौतिक सत्यापन किया और खरीद-बिक्री के बिलों की गहराई से जांच की। इसके बाद रिकॉर्ड में दर्ज स्टॉक और आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) से संबंधित आंकड़ों का मिलान किया गया।
विभाग के अनुसार, जांच में कई स्तर पर विसंगतियां सामने आईं। टीम ने जीएसटी से जुड़े जरूरी अभिलेख और डिजिटल रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में ले लिए हैं। अपर आयुक्त कुलदीप सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक आकलन के आधार पर पांचों प्रतिष्ठानों से कुल 38.90 लाख रुपये की कर देनदारी निर्धारित हुई।
कार्रवाई के दौरान ही जमा कराई गई पूरी रकम
विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद संबंधित कारोबारियों ने तुरंत बकाया पूरी रकम जमा करा दी। इस पूरी कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त धर्मवीर सैनी, अशांत, नितिन, नीतीश, विनोद आर्य, कुलदीप सिंह समेत विशेष अनुसंधान शाखा, सस्पल दल और ऑडिट इकाई के तमाम अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

More Stories
उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण का रोमांच 21 सितंबर से, देहरादून में दिखेगा महिला और पुरुष क्रिकेटर्स का जलवा,,,
उत्तराखंड हरिद्वार रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और मोटरसाइकिल बरामद,,,
उत्तराखंड प्रदेश में अब होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज, पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता- सतपाल महाराज